Terms & Conditions
जांभाणी लाइव आनलाइन प्लेटफार्म के बारे में जानिए फिर जुड़ें
निवण-प्रणाम: जांभाणी लाइव सोशल प्लेटफार्म विश्नोई समुदाय के लिए गुरु महाराज जांभोजी के ज्ञानोपदेश, धर्म और संस्कृति को डिजिटल रुप में प्रस्तुत करने का एक अनूठा माध्यम है। इसका उद्देश्य विश्नोई समाज के लोगों को उनकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना, और उनके धार्मिक कार्यों को सरलता से मोबाइल के माध्यम से सुलभ बनाना है। यह प्लेटफार्म विशेष रुप से उन लोगों के लिए है जो अपने व्यस्त जीवन में भी धार्मिक शिक्षा और प्रेरणा प्राप्त करना चाहते हैं।
प्लेटफार्म का मुख्य उद्देश्य :-
विश्नोई समाज की शिक्षाओं और गुरु महाराज जांभोजी के उपदेशों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। यह न केवल विश्नोई समाज को उनकी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाने के लिए है, बल्कि उन लोगों को भी शिक्षित करना है जो गुरु महाराज जांभोजी की सिद्धांतिक बातों को नहीं जानते या नहीं समझते। उन तक बातें पहुंचाने एक माध्यम हैं।
इसके साथ ही, यह प्लेटफार्म समाज को संगठित करने, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी सांझा करने का भी कार्य करता है।
प्लेटफार्म की प्रमुख विशेषताएं
1. शब्दवाणी (Shabdwani):
शब्दवाणी, जो गुरु महाराज जांभोजी द्वारा करीब साढ़े पांच सौ साल पहले दिए गए ज्ञानोपदेश को इस प्लेटफार्म के “JAMBHANI LIVE” ऐप द्वारा विस्तृत रुप से सामाजिक लोगों को लाइव प्रसारण में शामिल कर हर उपदेश के साथ उसका अर्थ और गहरा संदेश समझाना है, ताकि इस प्लेटफार्म के उपयोगकर्ता उसे सही ढंग से समझ सकें और अपने जीवन में उसका पालन कर सकें।
2. विश्नोई भजन, आरती, और साखीयां :-
इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर विश्नोई समाज के प्रसिद्ध भजनों और आरतियों का संग्रह है, जिन्हें आप पढ़ और सुन सकते हैं। भजनों के साथ ही वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट में उन्हें उपलब्ध करवाया गया है, ताकि उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार जब चाहे सुन समझ सकते हैं ।
3. उपयोगकर्ता के लिए जांभाणी संस्कृति व सभ्यता से जुड़ी प्रश्नोत्तरी को भी सांझा करता जिससे उपयोक्ता अपना बौद्धिक प्रक्षिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
6. विश्नोई समाज और उसका इतिहास :-
इस प्लेटफार्म पर विश्नोई समाज के इतिहास को यादगार और पठनीय ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उपयोगकर्ता इसे पढ़ते समय अपने प्रगति का भी मुल्याकन कर सकते हैं ।
7. नवीनतम विश्नोई समाचार :-
समाज से जुड़ी सभी ताज़ा ख़बरें और विस्तृत ब्लॉग “जांभाणी लाइव” ऐप में उपलब्ध हैं, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी घटना या जानकारी से कभी भी वंचित नही रह सकेगा।
8. कैलेंडर और टास्क मैनेजर:
यह फीचर उपयोगकर्ताओं को अपने धार्मिक कार्यों और समाज के महत्वपूर्ण आयोजनों को मैनेज करने में मदद करता है। इससे आप कोई भी महत्वपूर्ण तारीख या कार्य भूलेंगे नहीं।
9. विश्नोई वॉलपेपर :-
विश्नोई समाज के प्रमुख प्रतीक और चित्र मुफ्त में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर वॉलपेपर के रूप में लगा सकते हैं।(यह फीचर आनलाइन वेबसाइट पेज पर मिलता है)
10. जुड़े रहने का तरीका :-
इस प्लेटफार्म के साथ उपयोगकर्ता सशुल्क व निशुल्क दोनों सेवाएं का लाभ उठा सकते हैं । “जांभाणी लाइव” टीम स्वतंत्र प्रभाव से सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं।
भविष्य की योजनाएं :-
भविष्य में इस प्लेटफार्म के सभी सोशल खातों में और अधिक सुधार और फीचर्स जोड़े जाने की योजना है। हम विश्नोई समाज के बुद्धिजीवियों के और भी अधिक उपदेश, नई भजन और धार्मिक सामग्री को शामिल करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म भी विकसित किया गया है जहां समाज के लोग अपनी राय और सुझाव हम तक साझा कर सकते हैं ।
रिफंड नीति / Refund Policy :
सभी स्वीकृत रिफंड को लेनदेन के समय उपयोग किए गए उसी भुगतान माध्यम में संसाधित किया जाएगा और वापस किया जाएगा। रिफंड की राशि ग्राहक के खाते में दिखने में 10 कार्य दिवसों तक का समय लग सकता है। (All approved refunds shall be processed and credited to the same payment method originally used for the transaction. The refund process may take up to 10 working days to reflect in the customer’s account.)
जांभाणी लाइव प्लेटफार्म पर जुड़ने से लाभ :-
इस प्लेटफार्म का उपयोग करने से न केवल विश्नोई समाज के लोग अपने धार्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे, बल्कि उन्हें एक डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा जिससे वे अपने समाज के साथ लंबे समय तक जुड़े रह सकेंगे। यह जांभाणी लाइव ऐप एक पथप्रदर्शक के रुप में हमेशा कार्य करेगा और जन जन को गुरु महाराज जांभोजी के उपदेशों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।
अंतिम शब्द :-
“जांभाणी लाइव” ऐप व इसके साथ जुड़ें समस्त प्लेटफार्म विश्नोई समाज के हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक ज्ञान में भी वृद्धि करेगा। आपकी धार्मिक यात्रा को सरल और समृद्ध बनाएगा, और आपको अपने धर्म और समाज से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन कर उभरेगा।